भोपाल, जून 18 -- अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और दान की कथित चोरी के मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है। चंपत राय समेत ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम भी उछालने की कोशिश की है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस ट्रस्ट में सदस्य होने पर हैरानी जताई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में ज्ञानेश कुमार का नाम लिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'राम मंदिर के मामले में हम सब लोग जिन्होंने चंदा दिया है, वे आश्चर्यचकित हैं कि किस प्रकार का भ्रष्टाचार वहां चला हुआ है। वहां यह भी देख रहे हैं हम लोग कि उस ट्...