राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
महाराजगंज, जुलाई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राम मंदिर में चंदे की चोरी व प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चंदे व युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। उनका कहना था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हुई है। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.