अयोध्या, जुलाई 30 -- अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में एक बड़ा वाला खुलासा हुआ है। अयोध्या पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने से पहले ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरोपियों से चोरी किए गए पैसे बरामद कर लिए थे। यह खुलासा ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय द्वारा लिखे गए एक पत्र से हुआ है, जिससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में अब तक करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।चंपत राय की चिट्ठी के मुख्य खुलासे इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में चंपत राय ने बताया कि 4 जून की रात दान की गिनती के दौरान एक ट्रस्टी को यह सूचना मिली थी कि 5-6 युवकों ने दान पेटी से पैसे चुरा लिए हैं। अगली सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान कर ली गई। दिलचस्प बात यह है कि ट्रस्ट न...