अयोध्या, अगस्त 26 -- अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर जुटे देशभर के संतों की बैठक पर अब रार हो गई है। श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने वाले राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति के महासचिव और मध्य प्रदेश के संत महामंडलेश्वर नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा का आरोप है कि उनके द्वारा प्रस्तावित संतों की बैठक को जिला प्रशासन नहीं होने दिया। हालांकि कारसेवकपुरम के बगल एक गेस्ट हाउस में उन्होंने रामधाम के कुछ संतों-महंतों के साथ बैठक की और कमरे से निकलकर चंदा चोरी के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए ज्ञापन में चढ़ावा चोरी की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के ...