वृंदावन (मथुरा), जुलाई 1 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच अब वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की दान पेटिकाओं पर खड़े सेवादारों पर सवाल उठाए गए हैं। हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य रहे सेवायत दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि ये सेवादार श्रद्धालुओं के दान को खुद डालने के नाम पर हड़प लेते हैं। हालांकि कमेटी के चेयरमैन ने इसे व्यक्तिगत आरोप बताते हुए कहा कि अव्यवस्थाएं हावी थीं। इन्हें सुधारा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर की व्यवस्था को बनी हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रहे दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि बिहारीजी में सेवायत गोस्वामियों द्वारा विशेषकर वीआईपी गैलरी के नजदीक रखी आधा दर्जन पेटिकाओं के पास अपने सेवादार खड़े किए जाते हैं। इससे श्रद्धालु सीधे पेटिका में दान नहीं डाल पाता। सेवादारों द्वारा उनसे दान क...