लखनऊ, जुलाई 7 -- अयोध्या के राम मंदिर में दान की चोरी के मामले में बनी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट भी सार्वजनिक हो गई। इसमें राम मंदिर के बाथरूम में रुपए होने और 40 दिन में ही 70 बार चोरी के पुख्ता साक्ष्य होने की बातें लिखी हैं। एसआईटी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। रिपोर्ट में दावा है कि इससे पहले भी चोरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में पदाधिकारियों को यह रिपोर्ट भी दी गई थी। ट्रस्ट के आवेदन पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया था। पिछले दिनों एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। फाइनल रिपोर्ट के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।सुनियोजित ढंग से बार-बार चोरी रिपोर्ट में कहा गया है कि गिनती कक्ष के भीतर सुनियोजित ढंग से बार-बार चोरी किए जाने की...