नई दिल्ली, अगस्त 10 -- अयोध्या राम मंदिर की धार्मिक न्यास समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रामलला के पुजारियों का ड्रेस कोड बदल गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के अन्तर्गत पुजारियों के लिए पगड़ी के साथ पीत रंग की चौबंदी व सफेद धोती को पहले लागू किया गया था। राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्धारित ड्रेस भी पुजारियों को सर्दी व गर्मी के मौसम के अनुकूल सभी पुजारियों को सुलभ कराई थी। ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त चौबंदी पर तीर्थ क्षेत्र का मोनोग्राम भी प्रिंट किया गया था। फिलहाल पुनर्गठित धार्मिक न्यास समिति की पहली बैठक में संतों ने पुजारियों के इस ड्रेस को अयोध्या की वैष्णव परम्परा के विपरीत बताते हुए बिना सिलाई किया वस्त्र धारण करने का सुझाव दिया था। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि व अ...