राम मंदिर के नए CEO जीतेंद्र मिश्र 8 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी, SOP तैयार
संवाददाता, सितम्बर 6 -- Ram Mandir CEO: श्रीराम मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल रिटायर्ड जीतेंद्र मिश्र 8 सितंबर को विधिवत कार्यभार संभालेंगे। शुक्रवार को वैदेही भवन में ट्रस्टियों के साथ हुई बैठक में उनकी मौजूदगी के दौरान सीईओ की कार्यप्रणाली, अधिकार और जिम्मेदारियों से जुड़ी एसओपी को अंतिम रूप दिया गया। इसमें नियम-शर्तों के साथ वेतन-भत्ते और जरूरी सुविधाओं का प्रावधान भी शामिल है। एसओपी की विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई। ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि सीईओ को सभी ट्रस्टियों से परिचय और मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने के लिए आमंत्रित किया गया था। 2 दिसंबर की प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक में संयुक्त कार्यकारी अधिकारी के नाम पर विचार संभव है। वहीं सीईओ जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.