मथुरा, जून 19 -- धर्म रक्षा संघ की एक धर्म संगोष्ठी भागवत मंदिरम गोपालखार में आचार्य बद्रीश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान में हुए घोटाले पर चर्चा कर रोष व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि राम मंदिर में दान की गयी नगदी एवं आभूषणों में जिस प्रकार ट्रस्ट की छत्रछाया में लूटमार की गयी है। यह सभी राम भक्तों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी अपनी जवाब देही से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस पूरे मामले पर एफ आई आर दर्ज करके सीबीआई से जांच करा कर दोषियों के ऊपर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करे। यह भी पढ़ें- मामला रफा-दफा करने के लिए एसआईटी कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय का ड्...