गाजीपुर, जुलाई 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। राम मंदिर के दान की राशि में हुई लूट के खिलाफ सोमवार को भाकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र पर सरकार पर आवाज को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं के आस्था केंद्र अयोध्या राम मंदिर में दान की धनराशि को कथित सनातनियों ने लूट करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के साथ विश्वास घात किया है। राम मंदिर लूट कांड में शामिल सभी को राम मंदिर न्यास समिति में भारत सरकार द्वारा नामित किए गए था। यह भी पढ़ें- विभिन्न मामले को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन इससे साबित होता है कि राम मंदिर लूट कांड का सीधा संबंध भारत सरकार से है। एसआईटी द्वारा बड़े...