अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या में राम मदिर के चढ़ावे की चोरी और हेरफेर के आरोपों को लेकर पहला बड़ा ऐक्शन लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी सेना के रिटायर अधिकारी को सौंपी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सेना अधिकारी परिसर के एक विभाग में प्रभारी के रूप में कार्य करते रहे थे। दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पिछले चार दिनों यानी आठ तारीख से कारसेवकपुरम स्थित अपने कमरे में नहीं गए हैं। वह रामकोट स्थित ट्रस्ट के नवीन भवन में ही ठहरे हैं और यहीं से सारी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। चार दिनों पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चढ़ावा में चोरी का मामला उठाया था। तब चंपत राय ने बयान जारी कर किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी अखिलेश यादव का हमला जारी रहा। इसी बीच ...