लखनऊ, जून 13 -- अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में अनियमितता और चोरी के आरोपों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार ने जांच टीम को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। गठित एसआईटी में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति की अध्यक्षता लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत करेंगे। इसके अलावा रेंज की आईजी किरन एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को भी जांच दल का सदस्य बनाया गया है। जांच दल मंदिर में चढ़ावे से जुड़े सभी आरोपों, वित्तीय लेनदेन, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करेगा। शासन ने मामले की निष्पक्ष ...