कटिहार, जनवरी 24 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अंतर्गत गुरुवार की देर शाम राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या चार स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर परिसर में खिचड़ी महाप्रसाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर संजीव साह, निर्मल झा, सावंत झा, प्रदीप मंडल, बमबम दिलीप, राजू मिस्त्री सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.