अयोध्या, सितम्बर 5 -- Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की परंपरा में बदलाव की शुरुआत हो गई है। अब सुबह छह बजे होने वाली श्रृंगार आरती से पहले रामानंदीय परंपरा के आचार्यों द्वारा रचित पदों का गायन किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रृंगार आरती के दौरान गर्भगृह के बाहर भी अतिरिक्त पुजारियों को आरती की जिम्मेदारी दी गई है। यह व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से लागू की गई नई व्यवस्थाओं का हिस्सा है। आगे मध्याह्न आरती के समय भी स्तुति गान शुरू करने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत गर्भगृह में रामलला की आरती ट्रस्ट के नियमित पुजारी करेंगे। गर्भगृह की चौखट के बाहर चार या छह अतिरिक्त पुजारी आरती करेंगे। इसके लिए आंजनेय सेवा संस्थान के माध्यम से पुजारियों को बुलाया गया है। ये सभी सरयू की नित्य आरती में अर्चक के रूप में सेवा देते हैं। आंजने...