महोबा, जुलाई 4 -- महोबा,संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का वीरभूमि में जोरदार स्वागत किया गया जगह-जगह तुला दान हुआ उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर के दान राशि चोरी के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक दिवसीय दौरे में आई साध्वी निरंजन ज्योति का जिले की सीमा क्षेत्र से लेकर जगह-जगह स्वागत हुआ। डाकबगला में तुला दान किया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से दान राशि चोरी के मामले में दुनिया के राम भक्त आहत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है जो पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। दानराशि में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नही जाएगा। पांच सौ साल के संघर्ष के बाद 2024 में रामलला मंदिर में विराजमान हो सके म...