सहारनपुर, जनवरी 22 -- अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेड़ामुगल गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम के भजनों से वातावरण भक्तिमयी हो गया। मनमोहक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। गुरुवार शोभायात्रा का उद्घाटन सुजीत चौधरी ने फीता काटकर किया। महादेव चौक से आरंभ हुई शोभायात्रा मेन बाजार, शिव मंदिर और खेड़ामुगल बस स्टेंड से होते हुए वापस महादेव चौक पर पहुंची। इस दौरान यात्रा में बैंड, बग्गी और विभिन्न तरह की झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। आशु शर्मा, डॉ. अनुपम, पुनीत, अंकुश चौधरी व कपिल चौधरी ने मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहित मित्तल, संचालक मुन्नू चौधरी सहेंद्र, पंकज, विपिन शर्मा विपिन शर्मा, आश...