बिजनौर, अक्टूबर 3 -- नगर में श्री रामलीला नाटक समाज समिति द्वारा रूप राम भरत मिलाप की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में आकर्षक झांकियों और डीजे ने नगरवासियों का मन मोह लिया। शुक्रवार को कस्बा झालू में श्री रामलीला नाटक समाज समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने स्वागत किया। देर शाम तक अपने परम्परागत मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में रामलीला का झंडा बैनर, डोल और डीजे से हनुमान जी, राम दरबार आदि सुंदर झांकी चल रही थी। डीजे राम की धुन बजाते हुए चल रहे थे। पूरा शहर भरत मिलाप देखने के लिए उत्सुक नजर आया। वहीं रामलीला नाटक समाज कमेटी समिति ने जयपाल सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह व लाखन सिंह के नेतृत्व में नगर...