लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। विकास नगर स्थित जीवनदीप आश्रम की ओर से आयोजित श्रीहनुमत कथा व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास वरिष्ठ महामंडलेश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करते हैं। इस अवसर पर दिलीप कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, नारायण दत्त शुक्ला, प्रमोद कुमार गुप्ता, अभिषेक जैन, आशुतोष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रीना सैनी, ज्योति सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ह...