नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- रणबीर कपूर के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और इसे जानकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे। एक्टर का नाम टाइम्स के 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशल पीपल इन वर्ल्ड की लिस्ट में नाम आया है। इतना ही नहीं खास बात यह भी है कि रणबीर कपूर ही इकलौते इंडियन एक्टर हैं इस लिस्ट में।रणबीर ने बनाया रिकॉर्ड दरअसल, बुधवार को टाइम ने 2026 की 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल पीपल की लिस्ट जारी की है जिसमें वर्ल्डवाइड कई दिग्गज के नाम शामिल हैं। टाइम्स प्रोफाइल में रणबीर कपूर की प्रोफाइल बॉलीवुड एक्टर आयुषमान खुराना ने लिखी थी। उन्होंने लिखा, ये एक्टर्स हैं जो लीगेसी को चूज करते हैं और फिर वो एक्टर्स हैं जो अपने क्राफ्ट के जरिए बनते हैं। रणबीर कपूर दूसरे वाले हैं। वैसे इस लिस्ट में रणबीर के अलावा जो इंडियन सेलिब्रिटी इस लिस्ट में हैं वह हैं शेफ विकास खन्ना। यह ...