प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। राम प्रवेश प्रसाद ने गुरुवार को अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर प्रयागराज जोन के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। राज्य कर अनुभाग-1 के अनुसार उन्हें तात्कालिक प्रभाव से प्रयागराज में तैनात किया गया है। इनकी नियुक्ति का आदेश विशेष सचिव राहुल पांडेय की ओर से जारी किया गया। वहीं राज्य पाल के आदेश पर विशेष सचिव राहुल पांडेय ने प्रयागराज जोन के राज्य कर आयुक्त ग्रेड-1 दीनानाथ का गोरखपुर जोन में स्थानांतरण कर दिया। कर्मियों की ओर से उन्हें विदाई दी गई। राम प्रवेश प्रसाद का प्रयागराज जोन में प्रथम आगमन पर अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजेश कुमार, राज कुमार, सुनील कुमार निर्मल, जेपी पाल, आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.