प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। संगम नगरी के राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) में प्रशासनिक फेरबदल के बाद कार्य व्यवस्था की नई रूपरेखा तैयार हो गई है। राम प्रवेश प्रसाद ने अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) ग्रेड-वन, राज्य कर प्रयागराज जोन के महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके प्रथम आगमन पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इंदिरा भवन स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक संक्षिप्त औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त जेपी पाल, राजेश कुमार, राज कुमार और सुनील कुमार निर्मल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नए एडिशनल कमिश्नर को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया और विभागीय कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।वहीं प्रयागराज में ग्रेड-टू पर अपनी सेवाएं दे रहे दीनान...