राम प्रताप यादव को प्रदेश सचिव बनने पर खुशी
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।वक्ताओं ने उन्हें संघर्षों का सच्चा साथी बताते हुए कहा कि उनके प्रदेश सचिव बनने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज सिंह पटेल, जगदीश यादव, उपेंद्र यादव, सर्वेश कृष्णा, सुधीर भारतीय, यशदीप सिंह, इंद्रेश सिंह, भोला यादव, अनवर खान, छोटे प्रधान, वीरू पासी, विजय पटेल और शोएब अली समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.