राम नाम ही मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा : देवी अनुराधा
समस्तीपुर, मई 21 -- पूसा। पूसा के मलिकौर(धोबगामा)गांव में मां सती मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस प्रचार-प्रसार संघ के तत्वावधान में जारी 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथा वाचिका देवी अनुराधा सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में भगवान की प्राप्ति केवल सच्चे हृदय से स्मरण और राम नाम कीर्तन से ही संभव है।
कथा का महत्व उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई "कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि-सुमिरि नर उतरहि पारा" का चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राम नाम ही मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। भगवान तक पहुंचने के लिए किसी आडंबर की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए निष्कपट भाव और श्रद्धा जरूरी है। उन्होंने कहा कि छल, कपट और अहंकार से मन अशांत होता है। जबकि सरल और निर्मल मन से ही जीवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.