आगरा, मार्च 12 -- गणेश दुर्गा महोत्सव कमेटी की ओर से लंगड़े की चौकी, शास्त्री नगर स्थित श्री हनुमंत धाम में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा में व्यास भरत उपाध्याय ने राम नाम जप की महिमा का वर्णन किया। श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, मर्यादा और आत्मसंयम अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राम नाम केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को संतुलन, शांति और आत्मबल प्रदान करने वाला दिव्य मंत्र है। राम नाम का स्मरण मन को विकारों से मुक्त करता है और व्यक्ति को सकारात्मक चिंतन की ओर अग्रसर करता है। तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में राम नाम का जप मनुष्य को मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास प्रदान करता है। राम नाम के स्मरण से व्यक्ति के भीतर करुणा, सहनशीलता और सदाचार जैसे गुण विकसित होते हैं, जो समाज को भी सद्भाव और संस्कारों से जोड़ते हैं।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.