हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित पीताम्बराधाम में सनातन पुनर्जागरण के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सुंदरकांड के पाठ से हुआ। दूसरे सत्र में भजन कीर्तन हुए। गायिका दिव्या जोशी ने मन्द मन्द मुसकनिया... और राम को देखकर जनक नंदनी..., बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गई... जैसे भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पार्षद अमित बिष्ट, सुरेंद्र मोहन, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश कांडपाल, बीडी जोशी, उर्वा दत्त मैलानी, भुवन कांडपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.