मेरठ, मार्च 27 -- शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा ही धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान राम समेत करीब आधा दर्जन झाकियां और बैंड शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा श्री रामा मंडल के तत्वाधान में राम तलैया मंदिर से शुरू हुई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने विधिवत रूप से किया। शोभायात्रा रामतलैया मंदिर से आरंभ की गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, मांग दुर्गा, गणेश समेत आधा दर्जन झांकियां और बैंड शामिल रहे। बैंड की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा गुजरान गेट, देवी मंदिर, बिनौली रोड, तहसील रोड, भाटवाड़ा, कुम्हारान आदि मोहल्लों से गुजरते हुए राम तलैया मंदिर पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.