गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- - शहर में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गयागाजियाबाद, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धियात्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने देवी मां के पूजन के बाद कन्याएं जिमाईं। शहर के मंदिरों में चल रहे नवरात्र उत्सव का शुक्रवार को समापन किया गया। राम नवमी के अवसर पर लोगों ने जगह जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया।दिल्ली गेट देवी मंदिर में सुबह चार बजे माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद यज्ञ और हवन आयोजित किए गए। कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद भंडारा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर, शक्तिपीठ डासना, मनन धाम मंदिर आदि सभी जगह देवी मां का श्रृंगार कर पूजा हुई। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। श्रद्धालु...