मथुरा, मार्च 28 -- श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को घीया मंडी स्थित प्राचीन राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मोहिनी शरण महाराज, रामदास आचार्य, मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल, भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी, केशव पंडा आदि ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से झांकियां निकाली गईं और राम उत्सव मनाया। श्रीराम, जय राम, जय-जय राम के जयकारों की गूंज से वातावरण राममय हो गया। समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे श्री गणेश, मां चामुंडा, महादेव, हनुमानजी, भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी चल रही थी। मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.