नई दिल्ली, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अवतार लिया था। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और नवरात्रि पूरे नौ दिन की नहीं, बल्कि आठ दिन की है। इस हिसाब से अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही हैं। साल 2026 में रामनवमी का पर्व 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। राम नवमी का दिन खास होता है, ऐसे में अगर आप अपने बेटे का नामकरण करना चाहते हैं, तो ये दिन शुभ रहेगा। बेटे के लिए श्रीराम से प्रेरित चुनिंदा नामों में से एक नाम को चुनें, जिससे भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। लड़कों के लिए भगवान राम से प्रेरित 2...