राम नवमी पर निकाली भव्य कलश यात्रा
संभल, मार्च 27 -- राम नवमी के शुभ अवसर पर सैनी समाज की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत घटिया गेट चन्दौसी से हुई और संभल गेट, ब्रह्म बाजार, गंगा देवी मंदिर, बिसौली गेट, गोलगंज देवी मंदिर, फव्वारा चौक होते हुए आवास विकास बहेड़ा बाला ताल और भवानीपुर चामुंडा देवी मंदिर तक पहुंची। यात्रा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। भव्य यात्रा में दुर्गा माता की झांकी ने विशेष आकर्षण बनाया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी मिला। जिससे यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सकी। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर माता-राम जी की भक्ति में लीन होकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट संजय सैनी, दुर्गा प्रसाद सैनी, जयपाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.