औरैया, मार्च 26 -- दिबियापुर, संवाददाता । औद्योगिक नगर दिबियापुर में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रीराम युवा सेना के संयोजकत्व में रामनवमी शोभा यात्रा राघव फिलिंग स्टेशन से शुरू हुई। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। बड़ी संख्या में युवा झूम कर नृत्य कर रहे थे। यात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। एक रथ पर सवार दिव्य राम दरबार ने यात्रा को संपूर्णता प्रदान की। नगर पंचायत कार्यालय, स्टेशन रोड, फफूंद चौराहा, रेलवे फ्लाईओवर व भगवती गंज होते हुए बाबा परमहंस धाम आश्रम में पहुंचकर देर शाम विसर्जित हुई। देर शाम औरैया रोड के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव हुआ ,यहां 51 सौ...