लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- स्थानीय बजाज चीनी मिल परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र नवरात्रि के समापन एवं श्री राम नवमी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। नवरात्र समापन के अवसर पर मंदिर में हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके मुख्य यजमान चीनी मिल के उपाध्यक्ष (लीगल) अवनी पांडे सपत्नीक रहे। पूजन के बाद आयोजित भंडारे में चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं नगर के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, गोकरन प्रसाद पांडे, नरेंद्र कुमार, नारायन लाल, रमेश पाराशर, शंकर हालन, अनिल मिश्रा, संजीव गिरी, दीपक हालन, विमल पुरी, बब्लू गुप्ता, मोहन जायसवाल, गोपाल गुप्ता, अजय झा सहित चीनी मिल के पीएस चतुर्वेदी, पीसी गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...