भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। श्रीराम जन्मोत्सव समित के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हुई। इसमें राम नवमी पर्व पर निकलने वाली शोभा यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। शोभा यात्रा को लेकर समिति के पदाधिकारियों में खास ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने बताया कि राम नवमी पर्व पर 27 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। डीजे और रंगीन लाइटों के बीच निकली भव्य शोभा यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में भक्त नगर भ्रमण करेंगे। गिरधरपुर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो दुर्गागंज त्रिमुहानी, लखनो तिराहा, पुरानी बाजार, प्रोफेसर कालोनी, पटेल नगर होते हुए पूरे नगर में भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा का समापन सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में होगा। इस मौके पर वीरेंद्र बागी, आनंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.