मुरादाबाद, फरवरी 26 -- राम नवमी कमेटी की ओर निकाले जाने वाली शोभायात्रा 26 मार्च को निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को रेड सफायर बैंक्वट हाल में हुई बैठक में अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया शोभायात्रा का 75वां वर्ष है। शोभायात्रा में माता का डोला, राम दरबार, राम केवट संवाद और लक्ष्मण मूर्छा का दृश्य, राधा कृष्ण की फूलों की होली और लठमार होली आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संचालन पीयूष गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...