सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पौराणिक मिश्रिख-नैमिषारण्य की चौरासी कोसी परिक्रमा का रामादल बुधवार को आठवें पड़ाव जरीगवां पहुंचा। परिक्रमा में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी श्रद्धालु शामिल हैं। जरिगवां पड़ाव स्थल पर परिक्रमार्थियों के पहुंचते ही राममय हो गया। पंडालों में कथा भागवत के स्वर गूंज उठे। परिक्रमार्थी स्नान ध्यान और भोजन करने के बाद परिक्रमाथियों ने साधु-संतों के प्रवचन का आनन्द लिया। रामादल भक्तिरस में हिलोरे मारता रहा। परिक्रमार्थियों के स्वागत सत्कार का सिलसिला ग्राम वासियों द्वारा सुबह से शाम तक चलता रहा। जरीगवा पड़ाव पहुंचने पर एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर मिश्रिख प्रदीप सिंह, सन्दना थानाध्यक्ष अरविंद कनौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.