संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राम जानकी मार्ग पर बसवारी गांव और सिकरीगंज के बीच कुआनों नदी पर बना पुल मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के बंद होने से इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों का गोरखपुर से सीधा संपर्क टूट गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग संतकबीरनगर से गोरखपुर आने-जाने का प्रमुख रास्ता माना जाता है। इसी मार्ग से लोग स्कूल, बाजार और इलाज के लिए गोरखपुर जाते थे। गंभीर मरीजों का इलाज प्रायः एम्स, मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में होता है, लेकिन पुल बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पुल बंद किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक आवागमन ठप होने से लोगों ...