जौनपुर, फरवरी 28 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मानीकला स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात रंगभरी एकादशी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राम-जानकी का भव्य श्रृंगार करके आरती की गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने सामाजिक समरसता की बैठक की। शाम को मंदिर में राम जानकी का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती के साथ मंदिर परिसर भक्ति की छटा से सराबोर हो उठा। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवान राम और मां जानकी को पुष्प और रंग अर्पित कर होली उत्सव की मंगल शुरुआत की। भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी का उत्सव मनाया। मंदिर में देर रात तक भजन गीत और पूजा-पाठ चला। इस मौके पर भास्कर तिवारी, अवधेश पाण्डेय, अशोक कुमार, आदेश गौड़, मनोज कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.