पटना, मार्च 28 -- राम जानकी मंदिर, मिर्चेया बाबा ठाकुर बाड़ी में श्री सिद्धि विनायक पीठ और मिर्चेया बाबा ठाकुर बाड़ी के संयुक्त बैनर तले दो दिवसीय अखंड कीर्तन, हरि नाम जप, रामायण पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद और भोजन ग्रहण किया तथा आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया। श्री सिद्धि विनायक पीठ के पीठाधीश डॉ. सूर्य भूषण पांडेय उर्फ स्वामी सूर्यानन्द जी, मिर्चेया बाबा ठाकुर बाड़ी के न्यासधारी महंत श्यामसुंदर दास जी, प्रधान आचार्य डॉ. मनीष कुमार काशी एवं अन्य सदस्यों द्वारा वैदिक विधि से पूजन, हवन, रामायण पाठ एवं विभिन्न कर्मकांड संपन्न कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.