आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्री बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को धार्मिक रीति के साथ होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान मित्र मंडल के संयोजक सुधीर जी महाराज का कवि पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, मंदिर के महंत श्रीश्री 108 संजय दास जी महाराज, रवि कुमार जायसवाल ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया। इस सम्मान से अभिभूत सुधीर दास जी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बाला जी मित्र मंडल भक्तों के समस्याओं के निवारण हेतु सतत प्रयासरत है। होली मिलन समारोह में दर्जनों की संख्या में बालाजी के भक्त शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.