फतेहपुर, मार्च 8 -- बिंदकी। मोहल्ला नजाही बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जहां श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में स्थापित अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई। महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास बताते है कि प्रतिवर्षो की भांति इस वर्ष भी भंडारा हुआ है। जहां सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाजसेवी राम कुमार साहू, कर्मेंद्र सिंह, डॉ श्रीकांत मिश्रा, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, दिनेश तिवारी, संगीता तिवारी, गार्गी सिंह, डब्बू गुप्ता, श्याम गुप्ता, राम मोहन, सुशील, सुनील सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...