गोपालगंज, अप्रैल 3 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के धतिवना स्थित राम-जानकी दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित इस कलश यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई, जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस यात्रा की विशेषता रही कि इसमें 5101 कन्याओं ने भाग लिया( रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा धतिवना दुर्गा मंदिर से निकलकर लछवार होते हुए इटवा धाम पहुंची। जहां आचार्य नित्यानंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 मार्ग से होते हुए चना...