हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- लालकुआं, संवाददाता। पच्चीस एकड़ कॉलोनी रोड स्थित भोला मंदिर के सामने राधे राधे सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन राम जन्म प्रसंग के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथावाचक डॉ. पंकज मिश्रा मयंक के भावपूर्ण वर्णन से वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य यजमान कुलदीप मिश्रा और राजेन्द्र राठौर रहे। यहां भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी, समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा, जीवन कावड़बाल, बीपीएन शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, अरुण जोशी, बौबी संबल, पंचम लाल, शैलेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, राजीव मौर्य, उमेश चंद तिवारी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, रोहन चौधरी, हेम रुबाली, लखन मेहता, रामस्वरूप, ओपी अग्निहोत्री, गुड़िया शाह, पूज...