सिद्धार्थ, मार्च 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के पेड़ारी गांव में चल रहे श्रीरामकथा में बुधवार की रात कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वहीं प्रभु का जन्म होते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा।कथावाचक ने कहा कि भगवान राम का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। रामकथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा सदा सदा के लिए अमर है। शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं, जिसके बाद श्रृंगी ऋषि से यज्ञ करवाया ज...