औरंगाबाद, फरवरी 24 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला प्रांगण में रामनवमी महा समिति के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जितेन्द्र सिंह परमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानदत्त पांडेय, महासचिव जयशंकर शर्मा और कार्याध्यक्ष के रूप में सुरेन्द्र प्रसाद का चयन किया गया। प्रधान संरक्षक बालमुकुंद पाठक बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री राणा आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार पांडेय और मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह चुने गए। प्रशासनिक संपर्क प्रमुख राकेश सिंह, कानूनी सलाहकार रवीन्द्र कुमार सिन्हा तथा दुर्गा वाहिनी समिति प्रमुख के रूप में दुर्गा देवी का चयन किया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

हिंदी ...