हाथरस, जून 22 -- ​सासनी।क्षेत्र के ग्राम रुदायन स्थित राम चौक मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भक्तिमय माहौल में चल रहा है। कथा के दौरान भागवत व्यास दीनबंधु दास महाराज ने श्रद्धालुओं को ध्रुव के अटूट विश्वास और भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य की पावन कथा सुनाकर भावविभोर कर दिया। ​कथा के क्रम में महाराज जी ने भक्त ध्रुव के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे एक पांच वर्ष के बालक ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट तपस्या के बल पर भगवान नारायण को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए आयु नहीं, बल्कि मन में सच्ची लगन और निष्कपट प्रेम की आवश्यकता होती है। ध्रुव का प्रसंग उपस्थित श्रद्धालुओं को संयम और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे गया। ​कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव रहा। जैसे ही व्या...