गाजीपुर, जनवरी 4 -- जमानियां। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित ऐतिहासिक राम चबूतरे के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि राम चबूतरे को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से उसके चारों ओर लोहे की गेट लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चबूतरा खुला रहने के कारण छुट्टा गोवंश गंदगी फैलते थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती थी। सुंदरीकरण के बाद यह समस्या दूर होगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि राम चबूतरे का ऐतिहासिक महत्व है, जहां हर वर्ष भगवान राम की प्राचीन रामलीला का आयोजन होता है। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...