लखनऊ, सितम्बर 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के नेता थे। वह उस पीढ़ी के थे, जब समाजवादी आंदोलन को पहचान बनानी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए लगा दिया। जेपी आंदोलन से जुड़कर जयप्रकाश नारायण के साथ काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, नेताजी और उनकी पीढ़ी के साथ मिलकर काम किया और समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपाइयों ने जताया शोकशोक सभा का आयोजन अखिलेश ने शनिवार को निशातगंज स्थित लखनऊ आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राम गोविंद चौधरी सड़क से सदन तक अपनी बात को बहुत प्रभावी ढंग से रखते थे। हमने उन्हें सदन में मंत्...