मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के आकस्मिक निधन पर शेाक जताया गया। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहाकि पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के असमय निधन से समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों, शोषितों और गरीबों की आवाज को बुलंद करने में समर्पित कर दिया। ईश्वर शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्वांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ सपा नेता रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक, ...