जौनपुर, मार्च 14 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के तखागंज बाजार में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया गया। कथा व्यास उमादास महाराज ने कहा कि 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर जब भगवान श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा उठी। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छा गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इसके साथ ही अयोध्या में रामराज्य की स्थापना हुई। जहां सभी लोग सुखी, समृद्ध और धर्म के मार्ग पर चलने वाले थे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। यदि मनुष्य उनके आदर्श...