सिद्धार्थ, मार्च 15 -- पथरा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पेड़ार में स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर चल रहे विष्णु महा यज्ञ में राम कथा के चौथे दिन कथावाचक चंचल ने कहा कि भगवान राम की कथा हमारे समाज को अनुशासन और प्रेम का संदेश देती है। जिन घरों में भगवान राम एवं श्री कृष्णा व अन्य देवताओं की कथा का गुणगान होता है, उन परिवारों में हमेशा सुख शांति बरसती है। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे भाइयों से गुण सीखने चाहिए।‌ इस अवसर पर महेंद्र चौबे, सोनू चौबे बैजनाथ चौबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...